गाजा से इजरायली शहर पर रॉकेट दागा गया

Tuesday, 22 September 2009 02:47 administrator
Print PDF

 

यरूशलम। गाजा पट्टी से दागा गया एक रॉकेट शुक्रवार को इजरायल के पांचवें सबसे बड़े शहर आशकेलान में गिरा। एक दिन पहले ही अरब लीग ने इजरायल और फलस्तीनी प्राधिकरण [पीए] के बीच सीधी बात फिर से शुरू करने को हरी झंडी दी थी।

यह रॉकेट शुक्रवार सुबह एक तट के पास खुले इलाके में गिरा, जिसके कारण थोड़ा बहुत नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। गाजा में किसी भी फलस्तीनी समूह ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

रॉकेट गिरने के झटके से पीड़ित कम से कम दो लोगों का उपचार चल रहा है। गाजा पट्टी में 2008-09 में इजराइल के हमलों के दौरान उत्तरी नागेव शहर पर कई बार रॉकेट से हमला किया गया है, लेकिन तब से हमलों की संख्या में कमी आई है।

गाजा की तटीय पट्टी पर जून 2007 से हमास का कब्जा है। इजराइल ने कहा है कि वह गाजा से किसी भी हमले की जिम्मेदारी हमास पर डालेगा। अरब लीग के फैसले का हमास ने विरोध किया है।

Last Updated on Friday, 30 July 2010 16:04