टोक्यो की सबसे बृद्ध महिला लापता

Tuesday, 22 September 2009 02:47 administrator
Print PDF

टोक्यो। टोक्यो की सबसे वृद्ध महिला लापता है। उसकी उम्र 113 साल है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के सबसे उम्रदराज व्यक्ति की मौत और उसकी ममी बनाए जाने के कुछ दिन बाद से फूसा फुरूया लापता है। उन्होंने बताया कि जुलाई 1897 में जन्मी फूसा अपने लिखाए पते पर नहीं है और उसका कुछ अता-पता नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सबसे अधिक उम्र की इस महिला से दशकों से उनका संपर्क नहीं था। जब उन्होंने रिकार्ड्स को अधतन करना चाहा और वह उनकी 79 वर्षीय बेटी के आवास पर गए तब उन्हें इस बात का पता लगा। उनकी बेटी ने बताया कि वह कभी उसके साथ नहीं रही। बेटी ने बताया कि उसका सोचना था कि उसकी मां टोक्यो के बाहर उसके छोटे भाई के साथ रहती है जिससे उसका संपर्क नहीं है।

Last Updated on Wednesday, 04 August 2010 12:34