“आचार्य शंकर ने सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए जो कार्य किया, वह सदैव पूजनीय रहेगा” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
09-Feb-2025 12:00 AM 1007

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा अद्वैत वेदान्त दर्शन के लोकव्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना के उद्देश्य से महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर 18 में स्थापित एकात्म धाम मंडपम्, हरीशचंद्र मार्ग में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर केंद्रित ‘शंकरो लोकशंकर:’ कथा का शुभारंम शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, श्री योगा नन्देश्वर मठ मैसूर के मठाधिपति श्री शंकर भारती महास्वामी की उपस्थिति में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष, गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज के मुखारविंद से हुआ। ज्ञात हो कि कथा का आयोजन 12 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 04 बजे से होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य शंकर के योगदान और अद्वैत वेदांत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा “आदि शंकराचार्य का योगदान केवल उनके समय के लिए ही नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है। सनातन धर्म के संबंध में आज उनकी शिक्षाओं और सिद्धांतों की उपयोगिता जितनी स्पष्ट है, उस काल में इसकी कल्पना भी कठिन रही होगी। उनके कार्य अद्भुत और अद्वितीय हैं।”

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^