“चलें बूथ की ओर’’ अभियान का आगाज़ एक मई से
01-May-2024 12:00 AM 818

तीसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में बुधवार एक मई से “चलें बूथ की ओर’’ अभियान चलाया जायेगा। चौथे चरण के लिये यह अभियान 7 मई से शुरू होगा। “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा स्पॉट मॉनीटरिंग की जायेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की मॉनीटरिंग के लिये निर्वाचन सदन के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों का व्यक्तिश: दायित्व सौंपा गया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^