10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी शाहिद कपूर- विजय सेतुपति की फर्जी
06-Jan-2023 03:12 PM 3292
मुंबई, 06 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की वेबसीरीज फर्जी 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज फर्जी की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। राज एंड डीके रचित यह डार्क क्राइम कॉमेडी सीरीज है। इसमें शाहिद के साथ विजय सेतुपति मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आठ एपिसोड्स वाली इस वेबसीरीज में केके मेनन, अमोल पालेकर,राशि खन्ना, रेजिना केसेंड्रा और भुवन अरोड़ा की भी अहम भूमिका है। फर्जी 10 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^