12 सितंबर को रिलीज होगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
16-Mar-2025 03:55 PM 1767
मुंबई, 16 मार्च (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 12 सितंबर को रिलीज होगी।शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस वर्ष 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म सितंबर महीने में थिएटरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अब 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण धवन और जान्हवी कपूर इस फिल्म के जरिये एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म से पहले दोनों फिल्म बवाल में साथ काम कर चुकें हैं। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^