14 राज्यों के लिए 7183.42 करोड़ जारी
06-Sep-2022 07:07 PM 1759
नयी दिल्ली 06 सितंबर (संवाददाता) राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए 14 राज्यों के वास्ते 7183.42 करोड़ रुपये की राशि जारी की गयी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने यह राशि जारी है जो छठी मासिक किश्त है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप यह राशि जारी की जा रही है। चालू वित्त वर्ष में इन राज्यों को कुल मिलाकर 86201 करोड़ रुपये की राशि जारी की जानी है जिसमें से अब तक 43100.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। यह राशि हर महीने जारी की जाती है। जिन राज्यों को यह राशि जारी की गयी है उनमें आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^