2.14 करोड़ करदाताओं को 186677 करोड़ के रिफंड जारी
10-Mar-2022 09:12 PM 8857
नयी दिल्ली 10 मार्च (AGENCY) केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल 2021 से लेकर सात मार्च 2022 तक कुल 2.14 करोड़ करदाताओं को 186677 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। सीबीडीटी ने आज यहां बताया कि 21176025 मामलों में 67442 करोड़ रुपये के आयकर रिफंड किये गये हैं। 231654 मामलों में 119235 करोड़ रुपये के कार्पोरेट कर रिफंड किये गये हैं। इसमें वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.74 मामलों में किये गये 35296.86 करोड़ रुपये का रिफंड भी शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^