2017 के बाद बिजली व्यवस्था मेे उल्लेखनीय सुधार: शर्मा
29-Nov-2023 08:29 PM 2126
लखनऊ, 29 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि 2017 में सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है और कमियों को दूर करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जौनपुर की विधायक रागिनी के सवाल का जवाब देते हुये उन्होने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसमें गलत बिलिंग से लेकर खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, जर्जर विद्युत तारों को रिप्लेस करने संबंधी कार्य शामिल हैं। बड़े पैमाने पर केंद्र सरकार की आरडीएसएस स्कीम की मदद से भी प्रदेश में विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^