2024 का चुनाव होगा देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी: अखिलेश
01-Oct-2023 07:37 PM 2739
लखनऊ 01 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो देश बाबा साहब डॉ़ भीमराव अम्बेडकर और डॉ़ राममनोहर लोहिया के सिद्धांतो और उनके बताए रास्ते पर चलेगा, लेकिन अगर पीछे रह गए तो भाजपा संविधान बदलकर न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी। श्री यादव ने आज यहां लखनऊ, गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता के विमोचन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच हजार साल पहले जो जाति व्यवस्था आयी, उसी से समाज में दूरियां बनी है। समय-समय पर महापुरुषों ने समाज सुधारने के लिए काम किया। महात्मा ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, पेरियार, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम जी, डॉ0 राममनोहर लोहिया, नेताजी ने समाज को जगाने और जागरूक करने का काम किया। हमें उम्मीद है कि जिस समय समाज पढ़-लिख जाएगा, जातियां टूटेंगी। जिस समय समाज सम्पन्न हो जाएगा हर जाति एक दूसरे के साथ खड़ी हो जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^