2025 में बारह लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 34 लाख को मिलेगा रोजगार : नीतीश
04-Jan-2025 08:51 PM 4317
पटना/गोपालगंज 04 जनवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि वर्ष 2025 में राज्य में बारह लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 34 लाख को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा। श्री कुमार ने शनिवार को प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में गोपालगंज में जिले की विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कहा, "वर्ष 2020 तक हमलोगों ने आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान कर दी थी। उसके बाद हमलोगों ने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया है। अब तक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे दी गई है। इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। वर्ष 2025 में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^