21 को ताज समेत सभी स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश, योग दिवस के कार्यक्रम होंगे
18-Jun-2022 10:30 PM 4524
आगरा, 18 जून (AGENCY) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सभी स्मारकों को निःशुल्क रखने का निर्णय लिया है। ताजमहल व अन्य स्मारकों में इस दिन जनता को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। यह जानकारी अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर केंद्रीय स्तर पर पहली बार देश के सभी स्मारकों को निःशुल्क रखने का निर्णय लिया गया है। पटेल ने बताया कि इस दौरान देश में एएसआई के तीस स्मारकों में योग दिवस के आयोजन किये जायेंगे। आगरा में एएसआई द्वारा एत्माद्दौला और आगरा किला में योग दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह छह बजे से योग कार्यक्रम की शुरुआत हो जायेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के तत्वावधान में 21 जून को फतेहपुरसीकरी में योग दिवस का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^