34 जिलों में ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न
22-Mar-2024 12:00 AM 681

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनपुम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर 34 जिलों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों तथा संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मशीनों को विधानसभा क्षेत्र वार अलॉट कर दिया गया है। ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^