41 वर्ष के हुये पुलकित सम्राट
29-Dec-2024 03:20 PM 1863
मुंबई, 29 दिसंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट आज 41 वर्ष के हो गये।29 दिसंबर 1983 को दिल्ली में जन्में पुलकित सम्राट बचपन के दिनों से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखा करते थे। अभिनेता बनने की ख्वाहिश लिये पुलकित वर्ष 2005 में मायानगरी मुंबई आ गये।वर्ष 2006 से 2007 तक, पुलकित सम्राट लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाई दिए। बॉलीवुड में पुलकित ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म बिट्टू बॉस से की, हालांकि यह फिल्म असफल रही। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म फुकरे, पुलकित सम्राट के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी।एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म फुकरे में पुलकित का मजाकिया चरित्र हनी नया आकर्षण और सापेक्षता लाया। उनकी मजेदार वन-लाइनर और त्रुटिहीन टाइमिंग ने इस चरित्र को दर्शकों के बीच प्रतिष्ठित बना दिया और उनकी फिल्म को एक कल्ट क्लासिक साबित किया।इस फिल्म के बाद पुलकित को सलमान खान स्टारर फिल्म 'जय हो' में भी काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में पुलकित ने काफी अहम किरदार निभाया। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही तो उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला। वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म सनम रे पुलकित सम्राट के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुयी। सनम रे में, पुलकित को दिल टूटने वाले प्रेमी, आकाश के रूप में देखा गया था। इस फिल्म में पुलकित के अभिनय को बेहद पसंद किया गया।वर्ष 2017 में पुलकित ने सुपरहिट फिल्म फुकरे के सीक्वल फुकरे रिर्टन्स में काम किया। वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म पागलपंती में, पुलकित ने पूरी तरह से अलग हास्य शैली को अपनाया। चंदू के रूप में उन्होंने ऊर्जा और हास्य से भरा प्रदर्शन किया। वर्ष 2020 में प्रदर्शित फिल्म तैश में पुलकित ने सनी लालवानी की भूमिका निभाई, जो व्यक्तिगत और पारिवारिक संघर्षों के एक खतरनाक जाल में फंस गया था।तैश ने पुलकित की हल्की-फुल्की भूमिकाओं से अधिक गंभीर, उच्च-दांव वाले प्रदर्शनों में परिवर्तन करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। वर्ष 2023 में पुलकित ने सुपरहिट फिल्म फुकरे 3 में कम किया। फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ की कमाई की है।वर्ष 2023 में रिलीज वेबसीरीज मेड इन हेवन 2 में भी पुलकित के अभिनय को सराहना मिली। पुलकित सम्राट ने वर्ष 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की। वर्ष 2015 में यह जोड़ी टूट गयी। वर्ष 2024 में पुलकित सम्राट ने अभिनेत्री कृति खरबंदा से शादी कर ली।इस जोड़ी ने वीरे की वेडिंग, पागलपंती और तैश जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^