418 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ भव्य रूप से सम्पन्न
02-Mar-2025 08:01 PM 10352
प्रताप गढ़ 02 मार्च (संवाददाता) उत्तप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यहां एटीएल ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 418 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 412 हिन्दू जोड़े एवं छह मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई। इस दौरान प्रत्येक जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रमाण पत्र व एक-एक फलदार वृक्ष भी दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^