48वीं - शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 30 तक
04-Apr-2024 12:00 AM 829

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन "शलाका" नाम से किया जाता है। इसी क्रम में 3 अप्रैल, 2024 से गोंड समुदाय की चित्रकार श्रीमती संदीप्ति परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अप्रैल, 2024 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी। इस प्रदर्शनी में उनके बनाये गये 26 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^