63 करोड़ 50 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त
05-Apr-2024 12:00 AM 815

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 2 अप्रैल तक 6 करोड़ 58 लाख 53 हजार 49 रूपये नगद राशि सहित 63 करोड़ 50 लाख 16 हजार 304 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 11 लाख 32 हजार 859 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, जिसका मूल्य 17 करोड़ 95 लाख 55 हजार 629 रूपये है।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^