7 लाख लोगों ने श्री मंदिर पर की हनुमान जी की पूजा-अर्चना
07-Apr-2023 05:57 PM 8033
नयी दिल्ली , 07 अप्रैल(वार्ता ) हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर भारत के पहले धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के ऐप श्री मन्दिर पर 7 लाख से ज्यादा लोगों ने हनुमान जी की पूजा की और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने हनुमान चालीसा सुनी। ऐप्स फॉर भारत द्वारा संचालित इस ऐप पर 1 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच 4 लाख से ज्यादा लोगों ने हनुमान जी की पूजा की और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने हनुमान चालीसा सुनी। लोगों की इसी भक्ति के कारण श्री मंदिर ऐप हनुमान जी के दर्शन के लिए भारत का सबसे बड़ा वर्चुअल स्थान बन गया। यह ऐप विभिन्न धार्मिक प्रथाओं और परंपराओं पर सत्यापित तथ्य एवं गहन जानकारी देने वाले एक प्रवर्तक के रूप में काम करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^