मानसून के कारण हुआ एक बड़ा बदलाव
08-Oct-2021 12:47 PM 7087
पटना । बिहार के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 11 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पश्चिमी बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी तक विस्तारित है। मौसमी प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर पश्चिम भागों के पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के शेष भागों का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम शुष्‍क होने के साथ तापमान में आएगी कमी मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी राजस्थान और गुजरात से मानसून की विदाई हो रही है। इस कारण इस बार ठंड भी देर से आएगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार, मानसून की वापसी के साथ ही नमी में कमी आने के साथ दक्षिण-पूर्व हवाओं की तीव्रता कमजोर होगी। मौसम का मिजाज शुष्क होने के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। monsoon..///..a-big-change-happened-due-to-monsoon-322046
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^