देव दर्शन करके गांव जा रहे 18 लोगों से भरी बोलेरो को बस ने मारी टक्कर
11-Sep-2021 11:40 AM 7632
बाड़मेर में शुक्रवार देर रात कुशल वाटिका से पहले गोलाई में रोडवेज बस और बोलरो की भिडंत में चार महिलाओं की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। भिड़ंत इतनी तेज थी बोलेरो का पीछे का हिस्सा करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा और बाकी हिस्सा पेड़ में जा घुसा। दुर्घटन में घायल 10 लोगों में से एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात को सुदाबेरी निवासी बोलेरो से लोहावट देवी-देवता के दर्शन कर अपने गांव जा रहे थे। चौहटन चौराहे से कुछ ही किलोमीटर की दूर सामने से आ रही रोडवेज बस की गोलाई में आमने-सामने से भिड़ गई। बस से टकराने के बाद बोलेरो के हिस्से टूट-टूटकर गिर गए। बस में चार-पांच लोग ही सवार थे उनको मामूली चोटे आई हैं। बोलेरो कैंपर में बच्चे, महिलाओं सहित 18 लोग सवार थे। जिन चार महिलाओं की मौत हुई है, वे सभी बोलेरो में सवार थीं। बोलेराे में सवार महिला ने बताया कि हम सब लोहावट जात (धार्मिक रीतियां) देने के लिए गए हुए थे। वहां से वापस अपने गांव जा रहे थे। सब लोग राजी-खुशी थे। गाड़ी में बैठे बाते कर रहे थे। इस दौरान जोर से धमाका हुआ फिर कुछ पता ही नहीं चला, जब होश आया तो अस्पताल में थे। पता नहीं कैसे हादसा हो गया। accident..///..a-bolero-full-of-18-people-going-to-the-village-after-seeing-dev-collided-with-the-bus-316575
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^