आदर्श राम राज्य की स्थापना के संकल्प के लिए प्रतिबद्धता दर्शाएं नागरिक: कुमार
12-Dec-2021 08:41 PM 7283
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर ( वार्ता ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के सह सरकार्यवाह (संयुक्त महासचिव ) अरुण कुमार ने कहा है कि आज़ादी के सौ वर्ष पूरे होने तक एक राष्ट्र , एक जन और एक संस्कृति की भावना को लेकर प्रत्येक नागरिक को आदर्श राम राज्य की स्थापना के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता दर्शानी होगी। रविवार को विश्व हिंदू परिषद ( विहिप ) की ओर से यहाँ अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप की ओर से चलाए गए निधि संग्रह अभियान के अनुभव कथन पर आधारित लेखक डॉ प्रवेश कुमार और राजीव गुप्ता की पुस्तक 'सबके राम ' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री कुमार ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन ने हिन्दू समाज को आत्म साक्षात्कार का अवसर प्रदान किया। इस आंदोलन से पहले हिन्दू समाज मे जड़ता आ गयी थी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने साबित कर दिया हिन्दू समाज की अनदेखी नहीं कि जा सकती । हिन्दू सहिष्णु है लेकिन कायर नहीं बल्कि शौर्य शक्ति और बलिदान का परिचायक है। उन्होंने जोर दिया कि अब नारे लगाने का समय नहीं है बल्कि श्री राम और उनके आदर्श हम सभी के भीतर प्रतिष्ठित हो ऐसा संकल्प लेना होगा। श्री कुमार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान सामाजिक समरसता का प्रतीक था जिसमें सभी ने योगदान दिया। इस अवसर पर विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि हमें 1947 को राजनीतिक आज़ादी मिली थी लेकिन सामाजिक और धार्मिक आज़ादी तब मिली जब राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि राजपथ से नहीं बल्कि राम पथ से लोक कल्याण का मार्ग खुलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^