आदिवासी क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता-गहलोत
11-Jun-2023 11:11 PM 4851
बांसवाड़ा, 11 जून (संवाददाता) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार को सर्वांगीण विकास के द्वारा राजस्थान को देश में मॉडल स्टेट बनाने के लिए कृतसंकल्पित बताते हुए कहा है कि इसके लिए सरकार आदिवासी क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। श्री गहलोत रविवार को बांसवाड़ा की घाटोल तहसील के मोटागांव में 672.50 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में आदिवासी क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। जनजाति विकास कोष की राशि को 100 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए किया गया है। इससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की संकल्पना साकार होगी। इससे रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के साथ ही कृषि, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^