आदिवासियों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता-भजनलाल
15-Jan-2024 11:56 PM 6984
बांसवाड़ा, 15 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आदिवासियों को जोड़कर उनका विकास करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि इन योजनाओं का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को गरीबी से बाहर निकालना, उत्कृष्ट शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है। श्री शर्मा सोमवार को बांसवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के अवलोकन के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि भारत तब समृद्ध होगा, जब हमारे आदिवासी समुदाय समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जनजातियां हमारे समाज की आधारभूत इकाइयों में से एक हैं। वागड़ क्षेत्र के लोग मेहनती एवं प्रतिभाशाली हैं। गत वर्षों में अनदेखी के कारण वागड़ क्षेत्र विकास में पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रेल एवं सड़क नेटवर्क का विस्तार कर यहां पर्यटन एवं उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^