आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को प्लेसमेंट सत्र के पहले दिन 700 से ज्यादा ऑफर मिले
02-Dec-2023 01:39 PM 3994
खड़गपुर, 02 दिसंबर (संवाददाता) आईआईटी खड़गपुर ने शनिवार को कहा कि संस्थान को प्लेसमेंट सत्र 2023 के पहले ही दिन प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) सहित 700 से ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। सत्र 2023-24 के लिए प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थान की प्लेसमेंट प्रक्रिया का पहला चरण शुक्रवार तड़के शुरू हुआ, जिसमें सभी छात्रों ने संस्थान के नालंदा परिसर में शारीरिक रूप से हिस्सा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^