आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप के लिये शुभंकर ‘वीरा’ का अनावरण
10-Mar-2023 11:12 PM 4074
नई दिल्ली, 10 मार्च (संवाददाता) नई दिल्ली में 15 से 26 मार्च के बीच खेली जाने वाली आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप 2023 के शुभंकर ‘वीरा’ का शुक्रवार को अनावरण किया गया। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह की मौजूदगी में कहा “ शुभंकर चीता, जिसका नाम वीरा है, शक्ति, वीरता, शौर्य और साहस का पर्याय है। दुनिया का सबसे चपल जानवर चीता अपनी रफ्तार के लिये जाना जाता है, मुक्केबाज़ रिंग में अपने विरोधियों को त्वरित क्षणों में हरा देते हैं। शक्ति और साहस की प्रतिमूर्ति वीरा सभी महिला मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^