आईपीएल 2024 के लिए लुंगी एनगिडी की जगह जेक फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली की टीम में
15-Mar-2024 04:59 PM 7597
नयी दिल्ली 15 मार्च (संवाददाता) पीठ की चोट से उबर रहे लुंगी एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर- मैकगर्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया है। लुंगी एनगिडी को इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर टी-20 के दौरान चोट लगी थी। फ्रेजर-मैकगर्क को 50 लाख रूपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इस सत्र में आईएीटी-20 में दुबई कैपिटल्स के लिए तीन मैच खेले। उन्होंने अपनी तीन पारियों में 213.72 की स्ट्राइक रेट से 54 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 109 रन बनाए। वह लेगस्पिन गेंदबाज भी है। उन्होंने पेशेवर क्रिकेट में अभी तक केवल चार ओवर डाले है। उन्होंने अब तक 37 टी-20 खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133.54 है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^