आईसीसीआर ने 'यूटीआईकेएस' पोर्टल किया शुरू
06-Oct-2023 09:09 PM 5708
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय पारंपरिक ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के सहयोग से मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणाली का सार्वभौमिकरण (यूटीआईकेएस) पोर्टल’ शुरू किया है। राजधानी में गुरुवार शाम को शुरू किए गए पोर्टल में पारंपरिक भारतीय ज्ञान पर लघु पाठ्यक्रम शामिल है। इस पोर्टल का उद्देश्य, भारतीय संस्कृति से अनभिज्ञ या कम जानकारी रखने वाले देश-विदेश के लोगों तक ज्ञान और प्रामाणिक जानकारी का प्रसार करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^