आग बबूला हुआ उत्तर प्रदेश,राहत के आसार नहीं
18-Jun-2024 09:45 PM 8392
लखनऊ 18 जून (संवाददाता) पिछले एक पखवाड़े से प्रचंड गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में सप्ताह के अंत तक बारिश की बूंदे राहत प्रदान कर सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार, झारखण्ड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। बिहार-झारखण्ड में आगे बढ़ने के उपरान्त ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^