आगामी आठ महीने में बिहार के गरीबों को मिलेंगे 14 लाख मकानः शिवराज
12-Apr-2025 10:56 PM 7804
पटना, 12 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि बिहार के कच्चे मकान में रहने वाले गरीबों को आने वाले सात से आठ महीने में करीब 15 लाख पक्के मकान मिलेंगे। श्री चौहान ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ये आवास दिए जाएंगे। इस वर्ष अब तक पांच लाख 20 हजार पक्के मकान दिए गए हैं। पांच लाख 20 हजार और मकान दिए जाएंगे। पिछले वर्ष इस योजना के तहत सात लाख 90 हजार मकान गरीबों को दिए गए थे। मकान के निर्माण पर आठ हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^