आज प्रदेश हुआ दंगामुक्त: योगी
12-Feb-2024 07:48 PM 6979
मुजफ्फरनगर 12 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने किसान और गरीबों के लिए खुशहाली का रास्ता खोल दिया है। इस सरकार ने जो कहा है उसे करके दिखाया हैै। देश के अन्नदाता के लिए सरकार ने इतना काम किया है जो पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में नहीं हो पाया। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुकतीर्थ से ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत की गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यात्रा का आगाज किया। ट्रैक्टर पूजन के बाद सीएम योगी ने जनसभा के मंच पर पहुंचकर भाजपा नेताओं और आसपास से पहुंचे किसानों का अभिवादन स्वीकार करते हुए राम मंदिर निर्माण से अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि 500 वर्ष का ये सपना पूरा हुआ, अब अयोध्या में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^