आजाद ने की धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित करने में नेकां,कांग्रेस की आलोचना
14-Apr-2024 08:44 PM 2824
जम्मू 14 अप्रैल (संवाददाता) डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने रविवार को पूर्ववर्ती डोडा जिले में धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित करने में उनकी भूमिका के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस की आलोचना की। श्री आजाद ने किश्तवाड़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डीपीएपी ने भारतीय जनता पार्टी के बाद सबसे पहले अपना उम्मीदवार घोषित किया था। फिर कांग्रेस ने एक ऐसे उम्मीदवार की घोषणा की जिसका ट्रैक रिकॉर्ड सांप्रदायिक था। फिर भी नेकां नेता अब उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं, केवल हेरफेर करने और लोगों को धोखा देने के लिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^