आजादी के नायकों के सम्मान के लिये है मेरी माटी, मेरा देश अभियान:त्रिपाठी
08-Sep-2023 06:24 PM 3554
देवरिया,08 सितम्बर(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के नायकों के सम्मान के लिए है मेरी माटी, मेरा देश अभियान। भाजपा द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत यहाँ देवरिया नगर मंडल के आजाद नगर और चकियवा, देवरिया देहात मंडल के बहोरवा,बैतालपुर नगर के बेलही जगदीशपुर तथा गौरीबाजार नगर में कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी तथा शहरी क्षेत्रों में चुटकी भर चावल कलश में एकत्रित किया। कार्यक्रम में शामिल सदर सांसद डा.त्रिपाठी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस अभियान की शुरुआत भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ के दिन से किया गया है। मेरी माटी मेरे देश अभियान के अंतर्गत कलशों में लाई गयी मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली में एक शीलाफलकम स्थापित की जाएगी जिस पर देश के उन शहीदों का नाम अंकित होगा‌ जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। यानी यह कार्यक्रम देश की आजादी के नायकों को सम्मान में किया जा रहा। पार्टी जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया है।इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मण्डलों में कर दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^