आजम से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश,परेशान कर रही है सरकार
22-Mar-2024 07:46 PM 6219
सीतापुर 20 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जेल पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की और उनका एवं परिवार का हाल चाल जाना। मुलाकात के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने आजम पर झूठे मुकदमे लगाए। सरकार मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार को परेशान कर रही है। यह अमानवीय कृत्य है। आजम खां साहब के परिवार और अरविन्द केजरीवाल को भाजपा इसलिए परेशान कर रही क्योंकि उसे लगता है कि ये लोग ताकत बनकर उभरेंगे। भाजपा इन्हें दबाने के लिए झूठे मुकदमों में फंसा रही है। उम्मीद है कि आजम खां को न्याय मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^