आकाशवाणी के पूर्व कर्मचारियों को 5 वर्ष की सजा
05-Feb-2024 10:12 PM 4013
आइजोल, 05 फरवरी (संवाददाता) आइजोल की विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण) ने सोमवार को ऑल इंडिया रेडियो, आइजोल स्टेशन के तीन पूर्व कर्मचारियों को 2,60,444 रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के आरोप में विभिन्न अवधि के कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश एच टी सी लालरिंचना ने ऑल इंडिया रेडियो, आइजोल स्टेशन के पूर्व सहायक निदेशक जोसांगजुआला को पांच वर्ष की कैद और छह लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई, जबकि एआईआर आइजोल स्टेशन लालनुंजिरी के कार्यकारी एवं एआईआर आइजोल स्टेशन के तत्कालीन एलडीसी जूडी एच लालमुआनपुई को दो साल की कैद और छह लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^