आम जनता के लिए शनिवार, रविवार को अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा राजभवन
15-Aug-2023 06:43 PM 5245
शिमला, 15 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में राजभवन शनिवार और रविवार को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हिमाचल प्रदेश राजभवन को औपचारिक रूप से आम जनता को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर श्री शुल्का ने कहा कि बार्नस कोर्ट (जो अब राजभवन है) 1832 में निर्मित ब्रिटिश समय का एक विरासत भवन है। इसके निर्माण में भारतीय कुशल कारीगरों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस इमारत का विशेष महत्व है क्योंकि यह कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। उन्होंने कहा कि यह भवन महज राजकीय महत्व के कार्यक्रमों के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। इसी सोच के साथ अमृत काल में उन्होंने इसे आम जनता के लिए खोला है, ताकि वे भी इस ऐतिहासिक भवन का अवलोकन कर सकें और इसके इतिहास के बारे में जानकारी ले सकें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^