आनंदीबेन ने किया 13 ग्रामीण महिलाओं का सम्मान
23-Dec-2023 07:38 PM 3401
लखनऊ 23 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को मातृशक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न जनपदों से विविध क्षेत्र में कार्यरत एसएचजी समूह की 13 ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कलश में जलधारा अर्पण करके जल संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने उपस्थित नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से महिलाएं हिम्मत करके जुड़ी व विविध उद्यमों से आय सृजन कर आत्मनिर्भर बनी। हमें पहले अंदाजा ही नहीं था कि महिलाओं की शक्ति का उपयोग देश हित में भी हो सकता है, किन्तु अब समय बदला है और ग्रामीण महिलाएं भी आगे आईं हैं तथा देश, समाज और परिवार की उन्नति हेतु कार्य कर रही हैं। महिलाओं को शक्तिमान बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं विविध माध्यम से अपने आय का सृजन कर उसका उपयोग परिवार को आगे बढ़ाने व बेटे-बेटियों को पढ़ाने में करती है। उन्होंने महिलाओं के समय प्रबंधन की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे घर के कामकाज के साथ-साथ वे अन्य कार्यों को भी करती है तथा घर में सबसे बाद में सोती है और यदि घर में छोटे बच्चे हो तो रात में जागती भी हैं। राज्यपाल ने कहा कि हम लोगों ने महिला शक्ति का इतने सालों से उपयोग ही नहीं किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^