आनंदीबेन पटेल ने दी गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं
28-Dec-2022 07:48 PM 7879
लखनऊ 28 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्रीमती पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा, “गुरू गोविन्द सिंह जी ने समाज से जुल्म और पाप को समाप्त करने का बीड़ा उठाया और गरीबों एवं असहायों की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहे। उनका आदर्श जीवन हम सभी को ईश्वरीय निष्ठा के साथ समता, करूणा, प्रेम, सहानुभूति, त्याग और बलिदान जैसे मानवीय गुणों के लिये प्रेरित करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^