आंध्र प्रदेश में चल रही है 33,540 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाएं-गडकरी
03-Mar-2023 11:50 PM 1363
विशाखापत्तनम 03 मार्च (संवाददाता) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश में फिलहाल 33,540 करोड़ रुपये की कुल 2014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही हैं। श्री गडकरी ने आज यहां वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2023 (जीआईएस) को संबोधित करते हुए कहा कि कुल 32,430 करोड़ रुपये की लागत से पांच हरित राजमार्ग और दो एक्सप्रेसवे बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022-23 के दौरान 27 परियोजनाओं में 777 किलोमीटर की लंबाई के लिए 15,400 करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों का आवंटन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^