आन्ध्रप्रदेश: नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में स्कूल का चपरासी गिरफ्तार
10-Jul-2023 08:56 AM 5317
विशाखापत्तनम, 9 जुलाई:(संवाददाता) : आन्ध्रप्रदेश में विशाखापत्तनम शहर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक स्कूल के चपरासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहां कहा कि 43 वर्षीय आरोपी ने विजाग शहर की एक कॉलोनी में एक अपार्टमेंट की छत पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। हालाँकि यह घटना 6 जुलाई को हुई थी, लेकिन यह आज तब सामने आई जब पीड़िता के माता-पिता ने शहर में हवाईअड्डा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के सत्या राव के रूप में हुई वह उसी स्कूल का चपरासी है जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती है। आरोपी और पीड़ित का परिवार भी पिछले कुछ सालों से विजाग शहर के एक अपार्टमेंट में रह रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भादस की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का कठोर संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^