आंदोलन में शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: हुड्डा
01-Dec-2023 08:14 PM 7387
सिरसा, 01 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसान-मजदूरों की याद में आगामी 24 दिसंबर को सिरसा में होने वाली किसान-मजदूर आक्रोश रैली की तैयारियों के लिये कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और रैली को सफल बनाने के लिए जिम्म्म्मेदारियां सौंपी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरे देश में बदलाव का माहौल है श्री हुड्डा ने कहा कि सिरसा की रैली तय कर देगी कि हरियाणा में शासन परिवर्तन की लहर चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^