आने वाले वर्षों में भारत नंबर एक पर्यटन स्थल बनेगा : रेड्डी
06-Aug-2023 04:14 PM 4680
हैदराबाद 06 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया नवंबर पर्यटन स्थल बनेगा। श्री रेड्डी ने शनिवार की शाम यहां एक कार्यक्रम में केंद्रीय संरक्षित स्मारक, चारमीनार के अग्रभाग के रोशनीकरण के उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में अपनी विरासत संरचनाओं और विश्व स्तरीय प्रकृति आश्चर्यों के साथ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आकर्षण के रूप में उभरने के सभी गुण हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह की स्थायी रोशनीकरण गोलकुंडा किले, वारंगल किले और तेलंगाना के हजार खंभों वाले मंदिर में भी लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना में संग्रहालयों के निर्माण और मौजूदा संग्रहालयों को उन्नत करने में विशेष रुचि ली है। उन्होंने कहा कि एक जनजातीय संग्रहालय बनाने की योजना है और सालारजंग संग्रहालय को नए ब्लॉक मिलेंगे। उन्होंने बताया कि रामप्पा मंदिर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विश्व धरोहर स्थल का टैग मिलना दोनों तेलुगु राज्यों के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है। अब चारमीनार और गोलकांडा दोनों यूनेस्को की विरासत स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल हैं। चारमीनार, जो केवल विशेष अवसरों पर ही जगमगाता था, अब पूरे वर्ष जगमगाता रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने इंडियन ऑयल फाउंडेशन (आईओएफ) के साथ सहयोग करने और परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और राष्ट्रीय संस्कृति कोष (एनसीएफ) के प्रयासों की सराहना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^