आप की विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची इसी महिने जारी होने की संभावना
06-Aug-2023 08:43 PM 3848
श्रीगंगानगर 06 अगस्त (संवाददाता)। आम आदमी पार्टी राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची संभवतः इसी महीने जारी कर देगी। आप पार्टी के प्रत्याशी चयन के लिए तीन सर्वे हो चुके हैं। अंतिम सर्वे चल रहा है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी और द्वारिका नई दिल्ली से विधायक विनय मिश्रा ने आज यहां यूनीवार्ता को दी। पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने श्रीगंगानगर आए श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशियों की पहली सूची 10-15 दिन में जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन के लिए आप पार्टी ने तीन सर्वे करवाए हैं। इन दोनों अंतिम सर्वे चल रहा है। पहले तीन सर्वे में उन कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया जो लगातार पार्टी की गतिविधियों में शामिल होकर रीति नीति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^