आप से जुड़े लोग छोड़ रहे हैं केजरीवाल का साथः सचदेवा
01-Feb-2025 12:39 AM 8410
नयी दिल्ली 31 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े लोग अब खुद को ठगा हुआ मसूस कर रहे हैं, इसलिए पार्टी और श्री अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ कर जा रहे हैं। श्री सचदेवा ने शुक्रवार को आप के सात विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आप को बहुत सारे लोग छोड़ कर जा रहे हैं। विषय यह नहीं है कि सात या आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। विषय यह है कि उन्होंने कहा क्या है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^