‘आप’ ने पेश किया भाजपा सरकार के 100 दिन का ‘फेल’ रिपोर्ट कार्ड
29-May-2025 11:33 PM 6383
नयी दिल्ली, 29 मई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि दिल्लीवालों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )सरकार के 100 दिन सिर्फ विफलताओं से भरा रहा है और बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी पक्षों में फेल रही है। ‘आप’ की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आज कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर इसलिए सरकार बनायी कि वह दिल्ली के लिए काम कर सके लेकिन मात्र 100 दिन भाजपा ने दिल्लीवालों का जीवन नर्क बना दिया। दिल्ली में बेहतर काम और अपने वादे वादे पूरा करना तो छोड़िए, भाजपा ने 10 वर्ष से चल रही शानदार व्यवस्था को 100 दिन के अंदर खत्म कर दिया। आज पार्टी भाजपा के 100 दिन की अफसलता का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। भाजपा हर पक्ष में फेल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^