आपातकाल की बरसी के बहाने विष्णुदत्त ने कमलनाथ पर किया हमला
25-Jun-2023 06:33 PM 4232
भोपाल, 25 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले तत्कालीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं श्रीमती इंदिरा गांधी और संजय गांधी के साथ रह चुके प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कमलनाथ को भी इस संबंध में अपनी भूमिका के बारे में स्पष्ट करना चाहिए। श्री शर्मा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि देश में तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। यह दिन आज भी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए कांग्रेस की तत्कालीन वरिष्ठ नेता इंदिरा गांधी ने न सिर्फ लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया था, बल्कि लोकतंत्र सेनानियों को जेल में ठूंसकर कठोर यातनाएं दीं, जिसके चलते कई लोगों को जान भी गवानी पड़ी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^