आपदा का क्लेम केंद्र से न मिलने के लिए भाजपा दोषी: मंत्री
03-Nov-2023 06:51 PM 5947
शिमला, 03 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्राकृतिक आपदा पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है। दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि आपदा के मुआवजे के तौर पर 4950 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से न मिलने के लिए हिमाचल भाजपा दोषी है। भाजपा नेताओं की वजह से ही केंद्र ने यह राशि रोकी हुई है। आपदा से नुकसान का 6746 करोड़ रुपये का पहला क्लेम नोट हिमाचल सरकार ने 10 अगस्त, 2023 को केंद्र सरकार को भेज दिया था। उसके बाद 9900 करोड़ रुपये का संशोधित क्लेम नोट 10 अक्तूबर, 2023 को भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^