आपदा के पैसे को लूटने का काम कांग्रेस ने किया: कंगना
13-Apr-2024 11:39 PM 3049
मंडी, 13 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोकसभा से प्रत्याशी व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस लूटपाट के बजाय कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई। आज हम पूछना चाहते हैं कि महिलाओं की 1500 की गारंटी कहां गई ? युवाओं को पांच लाख का रोजगार कहां गया? बागबानों ने अपनी फलों का दाम खुद तय करना था वह भी नहीं हुआ। कंगना ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि अब फॉर्म भरो दौर फिर हिमाचल प्रदेश में आ गया है इससे हमे सतर्क रहना है झूठी गारंटी को पूरी करने के लिए झूठ फॉर्म बनाना कांग्रेस के नेताओं की पुरानी चाल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^