आरबीआई ने महिंद्रा फाइनेंस को तीसरे पक्ष के जरिए वसूली बंद करने के लिए कहा
22-Sep-2022 11:40 PM 4032
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (संवाददाता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएमएफएसएल) को तत्काल प्रभाव से तीसरे पक्ष के जरिए किसी भी प्रकार की वसूली या कब्जा करने की गतिविधियों को बंद करने के लिए कहा है। हालांकि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) अपने स्वयं के कर्मचारियों के माध्यम से वसूली या कब्जा गतिविधियों को जारी रख सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^