आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गयी
08-Jan-2022 11:35 PM 3450
नागपुर, 08 जनवरी (AGENCY) जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार एक आतंकवादी ने कहा कि उसने नागपुर में आरएसएस इमारत की रेकी की थी जिसके कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जैश-ए-मोहम्मद के रईस शेख को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, उसने संघ भवन और कुछ अन्य क्षेत्रों की रेकी करने की बात कबूल की और पाकिस्तान में अपने आकाओं को विवरण भेजा था। पुलिस आयुक्त ने आरएसएस मुख्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में फोटोग्राफी, वीडियो फिल्मांकन और ड्रोन कैमरों पर प्रतिबंध लगा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^