आर्थिक सर्वेक्षण पर कांग्रेस ने साधा निशाना
31-Jan-2022 10:08 PM 3524
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस ने केंद्र के आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर सोमवार को सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर वसूली में उपलब्धियां तलाशने पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया है, वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार को अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन की सलाह दी। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ देश के लोग कर संग्रह के बोझ से परेशान है, जबकि मोदी सरकार इस कर वसूली को बड़ी उपलब्धि समझ रही है। यह नजरिए का फर्क है- उन्हें सिर्फ धन-दौलत नजर आती है , लोगों का दर्द नहीं।” श्री चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा , “ आर्थिक सर्वेक्षण में यह दोहराया गया कि वर्ष 2021-22 के अंत तक अर्थव्यवस्था महामारी से पूर्व के स्तर पर (2019-20) पर पहुंच गई थी। साधारण भाषा में यह बात है कि 31 मार्च 2022 में जीडीपी उसी स्तर पर रहने वाली है जोकि यह 31 मार्च 2020 में थी।” उन्होंने कहा इसका अर्थ यह है कि दो वर्ष बाद भी हम वहां जाने वाले है जहां 31 मार्च 2020 में थे। इन दो वर्ष में लोग आर्थिक रूप से तबाह हो गये और लाखों की संख्या में नौकरी गई। वहीं 84 प्रतिशत घरों को आय का घाटा हुआ तथा 4.6 करोड लोग गरीबी की खाई में धकेला दिये गये । वैश्विक भूखमरी सूचकांक में भी भारत 116 देशों में से 104 अंक पर है। आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 को सोमवार को संसद भवन के पटल पर रखा गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में अर्थव्यवस्था में 8..8.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शायी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^